फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl killed herself after being cheated by her lover

Pilibhit News: प्रेमी के धोखा देने पर युवती ने ट्रेन से कटकर दी थी जान

Tue, 11 Jul 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
The girl killed herself after being cheated by her lover
पीलीभीत। जहानाबाद रेलवे क्राॅसिंग के पास छह जुलाई को मिला शव शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती का था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। सोमवार को उसकी मां थाने पहुंची तो फोटो देखकर बेटी की शिनाख्त की। मां के मुताबिक प्रेमी के धोखा देने पर उसने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

छह जुलाई को पूर्णागिरि शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। तीन दिन तक जब कोई शिनाख्त करने नहीं आया तो रविवार को पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। सोमवार को युवकी की मां जहानाबाद थाने पहुंची। फोटो देखकर उन्होंने शव की शिनाख्त 20 वर्षीय बेटी के रूप में की।
विज्ञापन

उसकी मां के मुताबिक बेटी की शादी 2021 में पकड़िया गांव में हुई थी। तीन जुलाई को उसने पति से संबंध विच्छेद कर लिए थे। इसके बाद वह काला मंदिर के रहने वाले प्रेमी के घर पहुंची। बाद में प्रेमी ने भी उसे ठुकरा दिया। इसके बाद वह बरेली जंक्शन पहुंची, जहां आत्महत्या करने के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगी। वहां एक युवक ने उसकी इस हरकत को भांप लिया और उसे अपने घर ले गया। छह जुलाई को युवक ने उसको पीलीभीत जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया था। इसके बाद उसने आत्महत्या की थी। जहानाबाद थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed