फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The fixed relationship was broken as the demand of two lakh rupees and a bike in dowry was not met

Pilibhit News: दहेज में बाइक, दो लाख की मांग पूरी न होने पर तय रिश्ता तोड़ा

Fri, 29 Nov 2024 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
The fixed relationship was broken as the demand of two lakh rupees and a bike in dowry was not met
पूरनपुर। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव सिरसा निवासी महेश सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने पुत्री की शादी थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव मनहरिया निवासी रवि से तय की थी। दो अक्तूबर को लड़की दिखाई की रस्म हुई। रोक तीन नवंबर को, सात मार्च 2025 को शादी करना तय हुआ।
आरोप है कि एक नवंबर को रवि ने फोन कर शादी में बाइक और दो लाख रुपये की मांग की। बगैर मांग पूरी हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर उसने रवि के परिजन से बात की। मगर परिजन भी दहेज की मांग पर अड़े रहे। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि महेश सिंह की ओर से रवि, उसकी मां राजकुमारी, ननद प्रीति, ऋग देव, अरविंद, बीपी सिंह और बीपी सिंह के पुत्र कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

--
दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट

पूरनपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की। आरोप है कि जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया। बिना दहेज घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के थाना इज्जतनगर के कर्मचारी नगर निवासी शिवानी सक्सेना की शादी नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी मोहित सक्सेना के साथ चार फरवरी 2020 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति मोहित सक्सेना, सास ऊषा सक्सेना, देवर रोहित सक्सेना, चचिया ससुर अशोक कुमार दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि 17 जुलाई 2024 को उसकी पिटाई की। गर्दन दबा कर जान से मारने की कोशिश की गई। बाद में 18 अक्तूबर जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया।

कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि एसपी के आदेश पर शिवानी सक्सेना की तहरीर पर उसके पति, सास, देवर और चचिया ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed