फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The farmer who went to guard the crop in winter died

सर्दी में फसल की रखवाली करने गए किसान की जान गई

Mon, 07 Feb 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The farmer who went to guard the crop in winter died
बरखेड़ा। खेत पर फसल की रखवाली के लिए सर्दी में गए पतरसिया निवासी किसान छोटे लाल कश्यप (60) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन निजी अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। जिला मुख्यालय पर स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान की सूचना पर तीन लेखपालों की टीम को गांव भेजा। जांच कराई और मौत को स्वभाविक बताया है।
विज्ञापन

पतरसिया निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेत में सब्जी की फसल कर रखी है। फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर ही झोपड़ी डाल रखी है। उसके पिता छोटेलाल कश्यप खेती करते थे। उसके पिता रोज शाम को खाना खाकर खेत पर फसल की रखवाली करने चले जाते थे। कल शनिवार को शाम के करीब सात बजे पिता छोटेलाल कश्यप खाना खाकर खेत पर फसल की रखवाली करने सर्दी के मौसम में गए। उसने बताया कि खेत पर आवारा पशुओं एवं नीलगाय के द्वारा फसल का नुकसान करने के कारण पिता के घर से खेत पर चले जाने के कुछ देर बाद वह भी खेत पर पहुंच गया। रात करीब आठ बजे पिता छोटेलाल कश्यप की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें कस्बा बरखेड़ा में स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल बालों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। इसके बाद वह अपने पिता को पीलीभीत शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां वहां के चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजस्व विभाग की टीम पहुंची तो पोस्टमार्टम का आग्रह किया पर परिजनों ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed