फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The family imposed restrictions, so the loving couple drank insecticide

परिवार ने लगाईं बंदिशें, तो प्रेमी युगल ने पी लिया कीटनाशक

Tue, 19 Jul 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The family imposed restrictions, so the loving couple drank insecticide
पीलीभीत। प्रेमी युगल दो दिन पहले लापता हो गए थे। इस पर प्रेमिका के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुद को फंसता देख दोनों ने सोमवार को दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीआरवी पुलिस को सूचना मिली की ग्राम बिलगवां में एक युवक युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में कीटनाशक पी लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई। उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार वाले दोनों को लेकर रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार युवती गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की है और युवक न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव का है। दोनों 16 जुलाई को भाग गए थे। इस पर युवती के पिता ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों की तलाश कर रही थी। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि युवक युवती ने कीटनाशक पी लिया है। दोनों की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed