फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The family beat up the accused who came to drop the girl home after rape, report filed

Pilibhit News: दुष्कर्म के बाद किशोरी को घर छोड़ने पहुंचे आरोपी को परिजन ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The family beat up the accused who came to drop the girl home after rape, report filed
कलीनगर। घर में मौजूद किशोरी को क्षेत्र का एक युवक बहलाकर शुक्रवार शाम अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। जब वह किशोरी को घर छोड़ने पहुंचा तो शक होने पर परिजन ने घेरकर युवक की पिटाई लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री शुक्रवार शाम घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोरी को घर छोड़ने पहुंचा। किशोरी की स्थिति देख परिजनों को शक हुआ। इस पर परिजनों ने युवक को दबोच लिया और पिटाई लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोर-शराबे पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। जैसे-तैसे बीच बचाव कराया। मौका देख आरोपी युवक भाग गया। इसके बाद परिजनों ने किशोरी के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपी अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रविवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed