फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The evening will close Spots and has Tiger Reserve

आज शाम से बंद हो जाएगा  टाइगर रिजर्व व चूका स्पॉट

Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The evening will close Spots and has Tiger Reserve
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पर्यटकों को अब 15 नवंबर तक करना होगा इंतजार 
विज्ञापन

मानसून का मौसम शुरू होने के चलते टाइगर रिजर्व को पांच माह के लिए बंद किया जा रहा है। सात माह के इस सीजन में रिकार्ड 17 हजार पर्यटकों ने इसका लुत्फ उठाया। इससे टाइगर रिजर्व को लगभग 31 लाख रुपये की आय हुई है।
नौ जून 2014 को जिले के जंगल को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया था। इसके बाद से ही पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने पहुंच रहे हैं। बरसात में बंद रहने के बाद गत वर्ष से 15 नवंबर को खोला गया। तब से अब तक सात माह के सीजन में सीमित साधनों एवं सुविधाओं के बावजूद पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। आंकड़ों की बात करें तो गत वर्ष जहां पूरे सीजन में 14172 पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व और इसमें बने चूका स्पॉट का आनंद उठाया था वहीं इस बार पर्यटकों की संख्या 17 हजार के करीब पहुंच चुकी है। पर्यटकों की आमद बढने से टाइगर रिजर्व की आमदनी भी 17.69 लाख से बढ़कर 30.12 पहुंच गई है। बुधवार (15 जून) को दिन छिपने के बाद से इसे पर्यटकों को लिए बंद कर दिया जाएगा। बुधवार को अंतिम दिन होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है जिससे आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


जंगल में बढ़े बाघ और वन्यजीव
टाइगर रिजर्व बनने के बाद जहां पर्यटकों का रुझान इस ओर हुआ है वहीं बाघ एवं अन्य वन्यजीवों की संख्या भी बढ़ी है। वर्ष 2014 में यहां 28 बाघ थे जो 2015 में हुई गणना में बढ़कर 48 तक पहुंच गए। बाघों की संख्या के बढ़ने का अर्थ हैं कि यहां उसके भोजन अर्थात अन्य जीवों की संख्या में भी पर्याप्त बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश का सीजन शुरू होने के कारण नियमत: 15 जून से इसे बंद किया जा रहा है। पांच माह बाद 15 नवंबर को इसे फिर खोला जाएगा।
कैलाश प्रकाश, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed