फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The employee remained locked in the room along with his family for the third day in protest against the harassment

Pilibhit News: उत्पीड़न के विरोध में कर्मचारी तीसरे दिन भी परिवार समेत कमरे में रहा बंद

Mon, 16 Sep 2024 03:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
The employee remained locked in the room along with his family for the third day in protest against the harassment
बीसलपुर। उत्पीड़न के विरोध में गन्ना विकास समिति का कर्मचारी रविवार को तीसरे दिन भी अपने मकान के कमरे में सपरिवार बंद रहा। रविवार को किसी भी अधिकारी ने मौके पर आकर उसकी सुध नहीं ली। उसके मकान के बाहर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन



मोहल्ला ग्यासपुृर निवासी अजीत सिंह ने गन्ना विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके विरोध में वह शुक्रवार से अपने घर के कमरे में सपरिवार बंद हो गया। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर सामूहिक आत्मदाह का एलान किया।
विज्ञापन

शनिवार को जिम्मेदार अधिकारियों ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन देकर कमरे से बाहर आने का सुझाव दिया लेकिन वह नहीं माना। रविवार को वह तीसरे दिन भी कमरे में सपरिवार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बावत सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला गन्नाधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव के बीसलपुर आने की पूरी उम्मीद है। जिला गन्ना अधिकारी अजीत सिंह से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed