{"_id":"688916149c766bd1c2009497","slug":"the-drone-remained-on-guard-rumours-touched-the-sky-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-140683-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पहरे में ही रहा ड्रोन, अफवाहों ने छू लिया आसमां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पहरे में ही रहा ड्रोन, अफवाहों ने छू लिया आसमां
विज्ञापन
गजरौला। जिलेभर में इन दिनों ड्रोन और चोर होने की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। ग्रामीण रातभर जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। गांव पिपरिया करम में मंगलवार तड़के एक फार्म हाउस के पास पहुंचे संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के नशेड़ी मानने से ग्रामीण भड़क गए। नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लगाया।
बाद में पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। जिले में अलग-अलग स्थानों से ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, इसमें ग्रामीण रातभर जागकर पहरेदारी करते हुए नजर आते हैं। वहीं, संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंप दे रहे हैं।
पुलिस के अफसर अफवाहों से बचने की अपील कर रहे हैं, इसके लिए थाना प्रभारियों को भी अलर्ट किया गया है, लेकिन अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इधर, गजरौला क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब चार बजे पिपरिया करम निवासी लखविंदर सिंह की आंख खुली तो उसने घर की दीवार के पास एक अज्ञात व्यक्ति को खड़ा देखा। शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी में उसके पास से पन्नी में गरम रोटियां, उबले हुए आलू और गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सूरज बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नशेड़ी माना। इसी बात से ग्रामीण भड़क गए और थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पाकर आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचे। सैकड़ों ग्रामीणों ने गजरौला थाने का घेराव किया और करीब 15 मिनट पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर जाम लगाया।
पुलिस ने किसी तरह समझाकर भीड़ को शांत किया और जांच का आश्वासन दिया। लखविंदर सिंह ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसके भाई दलजीत सिंह ने संदिग्ध को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस को सौंपा।