फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The drama of Tadka Vadh was staged in Bamroli Ramlila

Pilibhit News: बमरोली रामलीला में तड़का वध की लीला का मंचन

Mon, 18 Nov 2024 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
The drama of Tadka Vadh was staged in Bamroli Ramlila
बिलसंडा नगर में रामलीला मेले में निकाली गई राजगददी शोभायात्रा।स्रोत:आयोजक
बिलसंडा। गांव बमरोली में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें कलाकारों ने ताड़का वध की लीला का मंचन किया। मंचन देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक जुटे। लीला में दिखाया गया कि वन में असुरों के आतंक से त्रस्त महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास जाते हैं। वे महाराज से श्रीराम-लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांगते हैं। तत्पश्चात वन में असुरों और ताड़का का वध कर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं। संवाद
विज्ञापन

---
धूमधाम से निकाली गई राजगद्दी शोभायात्रा


बिलसंडा। नगर में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।

नगर में चल रही रामलीला में रविवार को रावण दहन के बाद सोमवार की शाम भगवान राम की राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे पहले भगवान के सभी स्वरूपों को सजाया गया। बाद में श्री निवास कुंज आश्रम पहुंच कर तिलक वंदन कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

यात्रा नगर के कलम पार्क, मुख्य मार्ग, गुरद्वारा मार्ग, थाना तिराहा, देवीस्थान मंदिर, हाथी खाना मोहल्ला, पक्का तलाब होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संवाद

बिलसंडा नगर में रामलीला मेले में निकाली गई राजगददी शोभायात्रा।स्रोत:आयोजक

बिलसंडा नगर में रामलीला मेले में निकाली गई राजगददी शोभायात्रा।स्रोत:आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed