बिलसंडा। गांव बमरौली में चल रही रामलीला में रविवार को लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। लंका दहन होने पर सभी ने श्रीराम के जयकारे लगाए।
लीला मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि सीता की खोज में समुंद्र लांघकर हनुमान अशोक वाटिका पहुंचते हैं। पहले वो सीता जी को श्रीराम का दूत होने का विश्वास दिलाते हैं। इसके बाद भूख की इच्छा प्रकट करने पर सीता जी उनको वाटिका में लगे फल खाने की अनुमति दे देती हैं। इस पर हनुमान अशोक वाटिका को उजाड़ देते हैं।
इसकी सूचना रावण को मिलने पर हनुमान को रावण पकड़ने का आदेश देता है। कई राक्षस हनुमान को पकड़ने जाते हैं, लेकिन हनुमान सभी को यमलोक का रास्ता दिखा देते हैं। अंत में मेघनाद हनुमान को बंदी बनाकर दरबार में ले जाता है, जहां रावण उनकी पूछ में आग लगवा देता है। आग लगने पर हनुमान ने रावण की सोने की लंका को जला दिया। संवाद