{"_id":"66638ec29affcad58e092004","slug":"the-dowry-hungry-in-laws-tried-to-kill-the-woman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117529-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेजलोभी ससुराल वालों ने की महिला की जान लेने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेजलोभी ससुराल वालों ने की महिला की जान लेने की कोशिश
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ और पति ने साड़ी का फंदा बनाकर विवाहिता की जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने पति और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संतोषपुरा की रहने वाली वंदना ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व सुनील कुमार से हुई थी। उसका ढाई साल का एक पुत्र भी है। ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इसको लेकर वह लोग आए उसे प्रताड़ित करते थे। दो जनवरी को दिन के करीब ग्यारह बजे वह खाना खा रही थी।
इसी दौरान पड़ोस के कमरे में रह रहे जेठ ने पति की मदद से साड़ी का फंदा बनाकर उसके गले में कस दिया। इसी बीच थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव महोलिया निवासी उसका भाई देवेंद्र आ गया। भाई का आता देख उक्त लोग मौके से भाग गए। इसके बाद भाई ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विवाहिता ने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। सुनगढ़ी पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति व जेठ के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने जांच की जा रही है।