{"_id":"62168b20e911c701964d49ef","slug":"the-division-of-muslims-in-bisalpur-the-strength-of-sp-made-the-contest-triangular-pilibhit-news-bly476401441","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर में मुस्लिमों का बंटवारा, सपा की दमदारी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर में मुस्लिमों का बंटवारा, सपा की दमदारी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया
विज्ञापन
बीसलपुर। बीसलपुर में कई क्षेत्रों में मुस्लिम मतों का सपा ने बंटवारा कर दिया। इसके चलते यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भाजपा, बसपा और सपा मुख्य मुकाबले में हैं। मतदाताओं के रुझान ने त्रिकोणीय संघर्ष के संकेत दिए हैं।
अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे थे। नगर के हबीबुल्ला खां जनूबी, नवीन दुबे प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर, कृषि रक्षा इकाई, एसकेजेपी कालेज, म्यूनिसपिल बोर्ड जूनियर हाई स्कूल परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुराना एसडीएम कोर्ट, गन्ना समिति, क्रय विक्रय समिति, आदि स्थानों के केंद्रों के अलावा, टेहरी, गंझाड़ी, इमलिया मरौरी, जसकरनापुर, चंद्रपुरा, नवदिया सितारगंज, मीरपुर वाहनपुर, मुसेली, अभयपुर, सायर, रिछोला सबल, रिछुलिया, ईंटारोड़ा, रोहनिया, करमापुर, बिलासपुर, सिर्सैया साहब, टिकरी, चुर्रासकतपुर, रढ़ैता, राजूपुर आदि मुस्लिम मतदाता बहुल मतदान केंद्रों पर दिन भर मतदाताओं की भीड़ बनी रही। इन मतदान केंद्रों पर हाथी तेज गति से दौड़ता दिखाई दिया। इन केंद्रों पर भाजपा का कमल कम खिला और कांग्रेस का पंजा कमजोर दिखा।
नगर के दुबे प्राथमिक विद्यालय, एसआरएम इंटर कालेज, राजकीय महाविद्यालय, जनता टेक्निकल इंटर कालेज, रामदुलारी इंटर कालेज, के अलावा, चठिया सेवाराम, शिवपुरी नवदिया, करनपुर लायकराम, बैरा, बौनी, सफौरा, भंसूड़ा, गजरौला, खरदहाई, मधवापुर, रंभोजा, पैनिया रामकिशन, कल्याण पुर भंत, अहिरवाड़ा बरसिया, रंपुरा रना, नवदिया बालजीत, दौलतपुर हीरा, मुडिय़ा हुलास, कस्बा बिलसंडा के सभी मतदान केंद्रों मानपुर, कैंचुआ, गुलैंदा गौटिया, पटनिया, मिघौना, ईँटगांव, रामपुर अमृत, अमृता खास और परेवा आदि मतदान केंद्रों पर कमल का फूल ज्यादा खिला। इन मतदान केंद्रों पर हाथी की चाल सुस्त दिखाई दी। साइकिल भी धीमी गति से चली।
विज्ञापन
अमरा करोड़, कासिमपुर, मलकपुर, चौसर हरदोपट्टी, कितनापुर, जसोली, परसिया, परासी रामकिशन, गांगूपुर, चौसरा, मोहम्मदपुर, खांडेपुर, नौ गंवा संतोष, वीरसिंह पुर, वहादियां, और किशनी आदि मतदान केंद्रों पर साइकिल तेज गति से दौड़ती दिखाई दी। बीसलपुर नगर के मतदान केंद्रों पर भाजपा और बसपा के पक्ष में अधिक मतदान होने और सपा के पक्ष में कम मतदान होने के संकेत मिले।कुर्मी मतदाताओं का झुकाव सपा की ओर दिखा। भाजपा ने ब्राह्मण वोटों का बिखराव रोकने का उप मुख्य मंत्री दिनेश शर्मा की सभा कराई थी। यह सभी काफी हद तक कारगर होती दिख रही है।
दलित वोटों का बिखराव दिखा। कई क्षेत्रों में दलित मतदाता भाजपा और बसपा के पाले में बंटे। सपा को दलित मतदाता न के बराबर मिले। क्षत्रिय मतदाता दो धड़ों में बंटकर भाजपा और बसपा के पाले में चले गए। ब्राह्मण मतदाता सपा को न के बराबर मिले। कांग्रेस के पक्ष में काफी कम मतदान हुआ। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी शिखा पांडेय के सगे जेठ द्वारा भी निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने के कारण कांग्रेस के वोट बंट गए। सिख मतदाता भाजपा, बसपा और सपा के पक्ष में बंटे। इस प्रकार यहां त्रिकोणीय संघर्ष होने के स्पष्ट संकेत मिले हैं।