{"_id":"6686abd8daa900f7430151b0","slug":"the-district-got-a-target-of-1192-weddings-for-chief-minister-mass-marriage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118936-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए जिले को मिला 1192 शादियों का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए जिले को मिला 1192 शादियों का लक्ष्य
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष में हुए थे 1344 सामूहिक विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। इस वित्तीय वर्ष के लिए शासन ने समाज कल्याण विभाग के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का लक्ष्य तय कर दिया है। इसके तहत इस बार जिले में 1192 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस वित्तीय वर्ष के लिए शासन ने जिले को 1192 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य दिया है। कहा गया है कि यह विवाह जुलाई में कराए जाएं। शासन से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए तैयारी करने के आदेश भी हुए हें। इससे पहले यहां पर पिछले वित्तीय वर्ष के लिए 1181 विवाह का लक्ष्य दिया गया था।
इस लक्ष्य के सापेक्ष यहां पर नवंबर, जनवरी और फरवरी में 1344 जोड़ों का विवाह कराया गया था, जो लक्ष्य से अधिक था। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि शासन से लक्ष्य मिल गया है। जुलाई में विवाह कराने के निर्देश हैं।