{"_id":"65316af8326055ea08053836","slug":"the-display-board-will-tell-which-bus-will-arrive-and-depart-when-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-6141-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कौन से बस कब आएगी-जाएगी डिस्प्ले बोर्ड बताएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कौन से बस कब आएगी-जाएगी डिस्प्ले बोर्ड बताएगा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रोडवेज बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन की ही भांति अब एक डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। बोर्ड पर बस के चलने का समय, कितने समय में कहां पहुंचेगी आदि जानकारी मुुहैया कराई जाएंगी। डिस्प्ले बोर्ड लग जाने से यात्रियों की पूछताछ केंद्र पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी।
रेलवे की तरह परिवहन निगम भी लगातार सुधारात्मक कार्य कर रहा है। अब तक वातानुकूलित बसों की जानकारी तो मोबाइल फोन के जरिए मिल जाती थी, लेकिन सामान्य बसों के बारे में पता नहीं चल पाता था। अब निगम की सामान्य बसों की भी सटीक जानकारी के लिए इन बसों में जीपीएस लगाए जाएंगे। अब तक कानपुर, हरिद्वार, आनंद विहार, दिल्ली, लखनऊ, मथुरा, अलीगढ़, रुद्रपुर आदि जगहों के लिए संचालित बसों की जानकारी के लिए यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है, लेकिन जीपीएस लग जाने से रोडवेज बस स्टैंड पर लगे डिस्पले बोर्ड पर यात्री अपनी बस की लोकेशन देख सकेंगे। इससे न उनकी बस ही छूटेगी, बल्कि समय भी बचेगा। वहीं यात्रियों को बस की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। यहां बता दें कि डिपो पर लगाई जानी वाली डिस्पले बरेली के रीजनल कार्यालय से जुड़ी रहेगी। जहां से लगातार स्थानीय डिपो पर अपडेट दिया जाता रहेगा।
चालक भी अधिकारियों को नहीं कर सकेंगे गुमराह
चालक बसों को ढाबो पर खड़ा कर आराम कर लिया करते थे और अधिकारियों को गुमराह करने के लिए जाम आदि के बहाने बनाते थे। इससे बस में सवार यात्रियों को समस्याएं होती थीं। अब जीपीएस लग जाने से यह बसों की सटीक लोकेशन अधिकारी जान सकेंगे। इसके साथ ही बस में एक इमरजेंसी बटन लगाया जाएगा, जिसे दबाकर यात्री तत्काल सहायता भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
2015 के बाद की बसों में जीपीएस और इमरजेंसी बटन लगाए जा रहे हैं। साथ ही बस स्टैंड पर डिस्पले लगाई जाएगी। इससे यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। - पवन कुमार श्रीवास्वत, एआरएम