फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The department is not able to tighten its grip on the colleges running without recognition in the district.

Pilibhit News: जिले में बिना मान्यता चल रहे कॉलेजों पर विभाग नहीं कस पा रहा शिकंजा

Wed, 04 Oct 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 04 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
The department is not able to tighten its grip on the colleges running without recognition in the district.
पीलीभीत। जिले में दर्जनों कॉलेज बिना मान्यता के संचालित हैं। ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई के लिए शासन ने निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। अब तक सिर्फ एक कॉलेज पकड़ में आया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 189 कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों का डाटा तो विभागीय पोर्टल पर फीड है। इसके अलावा भी जिले में कई ऐसे कॉलेज संचालित हैं, जिनकी मान्यता विभाग से नहीं है। बिना मान्यता वाले कॉलेज धड़ल्ले से चल रहे हैं पर अभी तक विभाग उन पर नकेल नहीं कस सका है। शासन ने गैर मान्यता वाले कॉलेजों के प्रति गंभीरता दिखाते हुए विभागीय अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद विभागीय अफसर सक्रिय तो हुए, लेकिन उनकी सक्रियता सिर्फ टीमों का गठन करने तक ही सीमित रही। शासन के निर्देश के मुताबिक विभाग ने ब्लॉकवार नोडल अफसर नामित किए। इसके बाद अभी तक मात्र एक ही कॉलेज पकड़ में आया है, जबकि अभी भी कई कॉलेज संचालित हैं, जिनकी मान्यता तो दूर वे मानकों को भी पूरा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पांच या आठ की मान्यता, कक्षाएं हाईस्कूल और इंटर की लग रहीं
जिले में बिना मान्यता के खेल में संचालक छात्रों का भविष्य भी दांव पर लगा रहे हैं। यहां पर संचालक मान्यता तो कक्षा पांच, आठ तक की ही लेते हैं, लेकिन कक्षाएं हाईस्कूल और इंटर तक की लगाते हैं। जांच की भनक लगने पर अवैध कक्षाओं का संचालन बंद कर दिया जाता है। इसके बाद फिर से संचालन होने लगता है।

वर्जन
गैर मान्यता वाले कॉलेजों की धरपकड़ के लिए ब्लाॅकवार नोडल अफसर नामित किए हैं। अभी तक एक कॉलेज पकड़ में आया है। उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई जारी है, अगर कोई भी बिना मान्यता कॉलेज मिलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- गिरजेंद्र कुमार चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed