फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The department is facing a shortage of resources... how to extinguish the fire

Pilibhit News: संंसाधनों की कमी से जूझ रहा विभाग... कैसे बुझे आग

Thu, 03 Apr 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The department is facing a shortage of resources... how to extinguish the fire
पीलीभीत। जिले में आगजनी की घटनाएं बढ़ी हैं वहीं, दमकल विभाग संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। पांच तहसील क्षेत्र और 10 नगर निकायों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए विभाग के पास सिर्फ तीन बड़ी गाड़ियां हैं। दमकल कर्मियों और अन्य संसाधनों का भी टोटा है। ऐसे में कहीं आग लगने पर समय पर उसे काबू करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

जिले मेंं सदर, अमरिया, कलीनगर, पूरनपुर और बीसलपुर पांच तहसीलें हैं। पीलीभीत, बीसलपुर व पूरनपुर तीन नगरपालिका परिषद और पकड़िया नौगवां, जहानाबाद, कलीनगर, न्यूरिया, बिलसंडा, मझोला व बरखेड़ा नगर पंचायतें हैं। करीब 24 लाख आबादी वाले जिले में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं।
विज्ञापन

सिर्फ पीलीभीत और बीसलपुर में ही दो फायर स्टेशन हैं। तीन बड़ी गाड़ियों पर आग बुझाने का जिम्मा है। इनमें एक मुख्यालय व एक-एक बीसलपुुर और पूरनपुर के अस्थायी फायर स्टेशन पर खड़ी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सात सौ लीटर क्षमता वाली छोटी गाड़ी है। कूड़े आदि की आग बुझाने के लिए एक फायर बाइक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed