फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The department claims that the tigress walking with a limp was captured in the camera trap

Pilibhit News: विभाग का दावा, कैमरा ट्रैप में कैद हुई लंगड़ाकर चलने वाली बाघिन

Mon, 19 May 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The department claims that the tigress walking with a limp was captured in the camera trap
पीलीभीत। महोफ रेंज में लंगाड़कर चलने वाली बाघिन की 14 दिन बाद मौजूदगी दिखाई दी। दावा किया गया कि 18 मई को निगरानी में लगे कैमरा ट्रैप में बाघिन कैद हुई है। पैर में सूजन कम होने से वह चलने में भी आराम महसूस कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से दो टीमें 24 घंटे बाघिन की निगरानी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की महोफ रेंज में तीन मई को लंगड़ाकर चलने वाली बाघिन का वीडियो सामने आया था। अफसरों ने मामले काे गंभीरता से लेकर उसकी निगरानी शुरू कर दी थी। पर्यटन क्षेत्र होने के चलते बाघिन को पकड़ने के लिए अनुमति लेने के प्रयास तेज कर दिए गए थे। लंबा समय बीतने के बाद भी बाघिन निगरानी में जुटी टीम की नजरों से दूर थी। तीन रेंजों की टीम की खोजबीन के बाद भी बाघिन की गतिविधियां ट्रेस नहीं हो सकी थीं। इसके बाद महोफ रेंज से सटे सुरई रेंज में भी निगरानी शुरू कराई गई थी।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघिन की गतिविधियां 18 मई को कैमरे में ट्रेस हुईं हैं। उसके पैर में सूजन भी कम हो गई लगती है। इससे वह आराम से चल पा रही है। सुरक्षा के लिहाज से दो टीमें 24 घंटे उसकी निगरानी में जुटी हैं। चार कैमरा ट्रैप भी चहलकदमी वाले क्षेत्र में लगे हुए हैं। बाघिन की मौजूदगी दिखाई देने से पीटीआर प्रशासन ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed