फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The death of the young man slip by train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Thu, 30 Jul 2015 11:17 PM IST
Shahgarh
Shahgarh Updated Thu, 30 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर गांव खाता निवासी 19 वर्षीय गुरदीप भारती की मौत हो गई। गुरदीप बुधवार को घर से निकला था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन

घटना पूरनपुर आउटर सिंग्नल और गांव महादिया के बीच की है। ऐशबाग से इज्जतनगर बृहस्पतिवार को सुबह जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर गुरदीप की मौत हुई। हादसे के बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोक दिया। शव को ट्रेन पर लादकर शाहगढ़ स्टेशन लाया गया। सूचना पर जीआरपी ने घटना स्थल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का होने पर शव को कब्जे में लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान गांव खाता के पहुंचे रामनाथ आदि ने शव की शिनाख्त गांव खाता निवासी 19 वर्षीय गुरदीप भारती के रूप में की। बताया कि गुरदीप मनोरोगी था और बुधवार को दोपहर घर से निकाला था। इसके बाद नहीं लौटा। शाम को घर न पहुंचने पर परिवार के लोग उसे गांव में तलाश करते रहे। युवक के ट्रेन से कटकर मरने की सूचना पूरनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed