{"_id":"582b15e54f1c1b56368fec04","slug":"the-crowd-broke-the-glass-of-the-bank-s-cash-counters-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने बैंक के कैश काउंटर का शीशा तोड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ ने बैंक के कैश काउंटर का शीशा तोड़ा, हंगामा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 15 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
भीड़ ने बैंक के कैश काउंटर का शीशा तोड़ा, हंगामा
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस घंटे की बंदी के बाद मंगलवार को नगर सहित क्षेत्र में खुली बैंक शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। शेरपुरकलां में भीड़ ने बैंक के कैश काउंटर का शीशा तोड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाकर भीड़ पर काबू किया जा सका। तो वहीं अन्य बैंकों में रुपये खत्म होने के कारण लेनदेन नहीं हो सका।
सुबह बैंक खुलने से पहले ही ग्राहकों की भीड़ बैंक गेट पर लगना शुरू हो गई थी, लेकिन अधिकांश बैंक शाखाओं में धनराशि कुछ ही देर में समाप्त हो गई। जिसके बाद लोगों को वापस लौटना पड़ा। नगर की बड़ौदा बैंक शाखा में अपराह्न तक लेनदेन हुआ, बाद में व्यवस्था ठप पड़ गई। स्टेट बैंक शाखा में ग्राहकों को दस रुपये के सिक्कों का भुगतान किया गया। स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक शाखाओं के एटीएम से रुपये तो निकले, लेकिन भारी भीड़ के चलते लोगों को घंटो लाइन में लगना पड़ा। इधर शेकरपुर कलां में पंजाब एंड नेशनल बैंक शाखा में ग्राहकों की भीड़ ने कर्मचारियों पर धीमी गति से कार्य करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने आक्रोशित होकर कैश काउंटर का शीशा तोड़ दिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए शाखा में तैनात पुलिस के अलावा कोतवाली से अन्य पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अचानक लेन देन बंद होने से ग्राहकों ने दुबारा हंगामा किया। शाखा प्रबंधक भूपदत्त शर्मा ने बताया कि अपराह्न चार बजे तक लेनदेन होने की जानकारी ग्राहकों को पहले ही दी गई थी। पौने चार बजे कनेक्टीविटी ठप होने से लेनदेन बंद हुआ है।