फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The crop standing on the government land should not be confiscated, the harvesting of wheat intensifies

Pilibhit News: जब्त न हो जाए सरकारी भूमि पर खड़ी फसल, तेज हुई गेहूं की कटाई

Sun, 16 Apr 2023 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The crop standing on the government land should not be confiscated, the harvesting of wheat intensifies
सरकारी दो हजार एकड़ जमीन पर लहलहा रही है गेहूं की फसल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शारदा नदी के पार नॉन जेड ए और वन भूमि के करीब दो हजार एकड़ दायरे में खड़ी गेहूं की फसल को तहसील प्रशासन द्वारा जब्त करने की चर्चा तेज होने से कब्जा करने वालों में खलबली मची हुई है। छह से अधिक कंबाइन मशीनों को फसलों की कटाई के लिए नदी पार ले जाया गया है। साथ ही तेजी से गेहूं की फसलों की कटाई शुरू की गई है, पूरे मामले से फिलहाल जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
कलीनगर तहसील के अंतर्गत शारदा नदी के पार ग्राम पंचायत रामनगर गुन्हान और ढकिया ताल तालुके महाराजपुर की सीमा में नॉन जेड ए की विभिन्न श्रेणियों में दर्ज करीब दो हजार एकड़ भूमि स्थित है। पिछले कई सालों से इस दायरे में अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। हर साल गेहूं और गन्ने की फसल बोई जाती है। इस बार भी भूमि पर गेहूं की फसलें लहलहा रही है। फसल पकने के बाद अतिक्रमणकारियों ने कटान की प्रक्रिया शुरू की, तीन दिन पूर्व से उक्त भूमि पर प्रशासन के कटाई कर फसलों को जब्त करने की चर्चा तेज हुई। इसके बाद अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

छह से अधिक कंबाइन मशीनों को शारदा नदी के पार बुलाकर फसलों की कटाई शुरू की गई है। रोजाना कटाई के बाद फसलों को ट्रैक्टर-ट्राॅली की मदद से नदी के इस पार लाकर बिक्री किया जा रहा है। एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नदी पार यह है पट्टों की स्थिति
शारदा नदी के पार ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में 78 बंगाली पट्टेदारों के दो- दो एकड़ के पट्टे हैं। पूरबिया परिवारों और 55 थारू परिवारों के 5- 5 डिसमिल के पट्टे हैं। रमनगरा में 119 पट्टेदारों के दो-दो एकड़ पट्टे हैं। ढकिया तालुके महाराजपुर के बंगाली एवं पुरबिया परिवारों के 143 पट्टेदारों के 80 पट्टे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed