फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The crisis deepened, the city lost electricity for more than 10 hours

Pilibhit News: और गहाराया संकट... शहर में 10 घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली

Fri, 23 Jun 2023 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The crisis deepened, the city lost electricity for more than 10 hours
पीलीभीत। शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। दूधिया मंदिर के आसपास वाले इलाके में 10 घंटे से भी ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। इससे देर रात तक लोग परेशान रहे। उधर, माइनर फॉल्ट भी ठीक न होने से बृहस्पतिवार रात कई ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गए। इन्हें अगले दिन देर शाम तक सही किया जा सका।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते दूधिया मंदिर की तरफ पिछले चार पांच दिनों बिजली का गंभीर संकट बना हुआ है। कभी वहां रात में फॉल्ट हो रहे हैं, तो कभी दिन में घंटों लाइन ट्रिप हो रही है। इसे सुधारा नहीं जा रहा है। कर्मचारी और अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठा रहे हैं। इससे लोग भीषण गर्मी में परेशान होते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों व बुजुर्गों को होती रही।
विज्ञापन

दूधिया मंदिर के साइड में कुबंरगढ, बागगुलशेर खां और पूरनमल के लोगों को 10 घंटे ज्यादा बिजली ही नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि देर रात से माइनर फाल्ट होते रहे। इन्हें सिर्फ खानापूर्ति कर सही कर दिया गया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर में भी फाल्ट हो गया। इससे 10 घंटे से ज्यादा बिजली सप्लाई ही नहीं मिल सकी। शहर के कई अन्य मोहल्लों में भी फाल्ट होते रहे। इसमें शहर नई बस्ती, अशोक नगर कॉलोनी, एकता नगर बल्लभ नगर समेत शहर के कई अन्य मोहल्ले भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो: 7
विभागीय अधिकारी अपने आप मौज काट रहे है। जनता की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं है। फोन करने पर कोई भी सही जबाव नहीं दिया जाता है।- सुनील कुमार, मोहल्ला कुवंरगढ़।
-----------------
फोटो: 8
छोटे फाल्टों को सही करने में गंभीरता नहीं लेते है। जिसके बाद वह बड़ी समस्या बन जाते है। जो उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन जाते है। - जगदीश महाराज, माेहल्ला बागगुलशेर खां।

-------------
वर्जन:
रात में छोटेे फाल्ट आए थे। जिन्हें सही करा दिया गया था। दूधिया मंदिर की साइड में ट्रांसफार्मर में दिक्कत होने की वजह से वहां की बिजली प्रभावित हुई है। - ज्ञानेंद्र सिंह, एक्सईएन पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed