फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The crash was Sivangr Rakesh was killed in

शिवनगर का था हादसे  में मारा गया राकेश

Thu, 21 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 21 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
चार दिन पहले घायल अवस्था में फील्ड अफसर द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए थाना गजरौला के गांव शिवनगर निवासी 30 वर्षीय राकेश की मौत हो गई। मृतक थाना सुनगढ़ी के गांव शिवनगर का निवासी था। मृतक के भाई ने मोरचरी पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। 
विज्ञापन

17 अप्रैल 2016 की सुबह करीब सात बजे एक 40 वर्षीय युवक पूरनपुर हाइवे के किनारे गांव इगरा के पास खून से लथपथ पड़ा एक युवक तड़फ रहा था। उसकी बाइक सड़क किनारे पड़ी हुई थी, जिसे बैंक के काम से जा रहे शहर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के फील्ड अफसर ऋषिकुमार ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। घायल युवक बोल नहीं पा रहा था। सूचना पर पहुंची पूरनपुर गेट चौकी पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली थी। गुरुवार को घायल राकेश की जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक का पता लगाते हुए अस्पताल पहुंचे शिवनगर निवासी सुरेंद्र ने मृतक की शिनाख्त अपने बड़े भाई राकेश के रूप में की है। सुरेंद्र ने बताया उसका भाई 16 अप्रैल को पीलीभीत शहर सामान लेने बाइक से गया था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी रिश्तेदारियों में तलाश कर रहे थे। वह जब थाने गए तो पुलिस ने अज्ञात युवक के जिला अस्पताल में मरने की जानकारी दी, जिस पर वह अस्पताल पहुंचे तो देखा शव उसके भाई का था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed