{"_id":"6668ace0d9cf4d7dcd03c414","slug":"the-contractors-arbitrariness-prevails-over-the-orders-of-the-municipal-president-pilibhit-news-c-4-bly1009-418537-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पालिकाध्यक्ष के आदेशों पर ठेकेदारों की मनमानी हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पालिकाध्यक्ष के आदेशों पर ठेकेदारों की मनमानी हावी
विज्ञापन
शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे से छतरी चौराहा जाने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा नाला । संवाद
पीलीभीत। इन दिनों शहर में नए नालों का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य में ठेकेदारों की मनमानी इस कदर हावी है कि नगर पालिका अध्यक्ष के आदेश के बावजूद अब तक महज 55 फीसदी काम ही पूरा हो सका है।
बीते दिनों पालिका अध्यक्ष नें ठेकेदारों के साथ बैठक कर 10 जून से पहले काम पूरा करने का आदेश जारी किया था। पालिका अध्यक्ष के आदेश पर भी ठेकेदारों की मनमानी इस कदर हावी है कि तय समयावधि में एक दिन शेष है लेकिन नालों का निर्माण अब भी अधर में अटका हुआ है।
शहर में इन दिनों नालों का निर्माण कार्य जारी है। नौ करोड़ की लागत से शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए दस नए नालों का निर्माण कराया जा रहा है। नालों के निर्माण में सुस्ती और मानकों की अवहेलना पर पूर्व में व्यापारियों ने विरोध भी किया था।
विज्ञापन
मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जाकर जायजा लिया और ठेकेदारों को नाला निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश जारी किया था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने ठेकेदारों के साथ बैठक कर 10 जून से पहले सभी नालों का निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया था। तय समयावधि में एक दिन का समय शेष है ऐसे में नाला निर्माण पालिका के लिए चुनौती बना हुआ है।
--
शहर में अभी नालों के निर्माण की गति काफी सुस्त है। ठेकेदारों को दस जून तक पूरा कराने के निर्देश दिए थे। सुस्त गति से काम करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है।
- एलसी भारती, ईओ