{"_id":"6675e1529ded019e2705e5e6","slug":"the-condition-of-the-mother-and-child-deteriorated-in-chc-later-the-child-died-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118280-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीएचसी में जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी, बाद में बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीएचसी में जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी, बाद में बच्चे की मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रसव पीड़ा के चलते सीएचसी में भर्ती कराई गई प्रसूता के परिजन से दवाई के नाम पर पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क ले लिया गया। बच्चे की पैदाइश के बाद जच्चा-बच्चा की हालत खराब हो गई। तब उसे निजी अस्पताल जाने को कहा गया। निजी अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। जच्चा की हालत भी गंभीर बनी हुई है। प्रसूता के पति ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव जेठापुर खुर्द निवासी अशोक कुमार ने बताया कि प्रसव पीड़ा से तड़प रही पत्नी नीरज देवी की जानकारी उसने 18 जून को गांव की आशा वर्कर के घर जाकर दी। आशा वर्कर ने एंबुलेंंस को काॅल करने के साथ स्वयं जाकर पत्नी को 18 जून को सीएचसी में भर्ती करा दिया।
अशोक का आरोप है कि सीएचसी में महिला कर्मी ने सुविधा शुल्क की मांग की। मांग पूरी न होने पर जबरिया गलत ढंग से बच्चे की पैदाइश कराने लगी। विरोध पर दवाइयों के लिए पांच हजार रुपये लिए। बच्चे की पैदाइश होने पर जच्चा और बच्चा की हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन
इस पर महिला कर्मी ने दोनों को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पत्नी और बच्चे को पीलीभीत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि वहां के चिकित्सक ने बच्चे की पैदाइश गलत ढंग से कराने की जानकारी दी।
20 जून को उसके बच्चे की मौत हो गई। अशोक कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि शिकायत की जानकारी मिली है। उनके पास शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।