फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The concern of the villagers- Sharda river may not change its course again and come near the village

Pilibhit News: ग्रामीणों की चिंता- कहीं फिर रुख बदलकर गांव के नजदीक न आ जाए शारदा नदी

Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The concern of the villagers- Sharda river may not change its course again and come near the village
शारदा नदी किनारे लगाया गया बंबूक्रिट । संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी रुख बदलकर फिलहाल गांव चंदिया हजारा से दूर चली गई है, लेकिन जलस्तर बढ़ने पर नदी कहीं फिर से गांव की ओर न बढ़ने लगे, इसे लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। इधर, मंगलवार को बाढ़ खंड की ओर से नालों के किनारे बंबूक्रेट लगाने का काम फिर शुरू कर दिया गया, ताकि गांव की ओर आने पर नदी कटान न कर सके।
विज्ञापन

करीब चार साल पहले रुख बदलकर शारदा नदी गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर के समीप आ गई थी, तब से नदी हर साल बारिश के दौरान तबाही मचा रही है। तबाही और कटान न रुकने पर गांव के लोगों को कई बार धरना प्रदर्शन करना पड़ा। राहत न मिलने पर बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। बुधवार को नदी ने अपना रुख बदल लिया और गांव चंदिया हजारा से करीब एक किलोमीटर दूर चली गई। हालांकि गांव चंदिया हजारा के समीप हल्की धारा बह रही है, लेकिन इसमें नाममात्र का ही पानी है।
विज्ञापन

नदी के गांव से दूर जाने और तबाही थमने पर सोमवार को गांव चंदिया हजारा के लोगों ने नदी तट पर एकत्र होकर पूजा अर्चना की। मंगलवार को बाढ़ खंड की ओर से गांव की ओर आने वाले नालों के किनारे बंबूक्रेट लगाने का काम शुरू किया गया। नदी कहीं फिर रुख बदलकर गांव की ओर न आ जाए, इसे लेकर गांव वाले चिंतित है। लोगों का मानना है कि अभी बरसात और बाढ़ का समय बीता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

०००००
2063 पीड़ितों को राशन सामग्री देने के लिए एसडीएम ने लिखा पत्र
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ के बाद हुए सत्यापन में गांव के कई लोगों का राशन आदि सामान खराब होना पाया गया। 45 परिवारों को आंशिक नुकसान हुआ है। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने एडीएम को पत्र भेजकर गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह के 2063 लोगों को राशन सामग्री बंटवाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed