फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The committee made the marriage of poor girls Eid Miladulnbi

ईद मिलादुलनबी कमेटी ने कराया गरीब लड़कियों का निकाह

Mon, 26 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 26 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The committee made the marriage of poor girls Eid Miladulnbi
ईद मिलादुलनबी कमेटी ने कराया गरीब लड़कियों का निकाह
मंडी परिसर में ईद मिलादुलनबी कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को हुए शादी समारोह में नौ जोड़े एक दूजे के हो गए। इस समारोह में निगोही की आशिया बी का यहीं के नूर आलम से, बीसलपुर की अमरीन बी का गांव भदारा के यासीन से, अमरिया की रश्मि का बीसलपुर के राजा से, अमरिया की जीनत का बहेड़ी के रेहान से, बीसलपुर की मरियम का पीलीभीत के सोनू से, बीसलपुर की शाजिया का खमरिया के सलमान से, इमलिया की शहनुमा का जलालाबाद के राजू से, पूरनपुर की शबनम का पूरनपुर के इबरार से, तिलहर की सीमा का बीसलपुर के इसरार से निकाह हुआ। कमेटी ने नवदंपति को उपहार दिए। इस अवसर पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन छेदालाल जायसवाल, पूर्व चेयरमैन नूर अहमद अंसारी, नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त ईओ हीरालाल प्रजापति और नीरज गंगवार आदि प्रमुख लोगों ने मौके पर पहुंचकर नवदपंत्ति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह में बारातियों को भोजन कराया गया। समारोह की व्यवस्था अलाउद्दीन, असलम खां, मोहम्मद रफी, मोहम्मद अखलाक, मोहम्मद फुरकान, जफर, सुल्तान खां, बच्चन खां, फईम वेग, राशिद, निराले, मोहम्मद हसीब, गुलाम गौस, वसीम और मोहम्मद सलीम आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। पूरनपुर के कांग्रेस नेता विजयपाल विक्की ने सभी जोड़ों को एक-एक कंबल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed