{"_id":"57151a994f1c1b95428b4700","slug":"the-city-turned-out-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकली जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जिले भर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियां निकाली गईं। शहर में रैली का डीएम ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने बेहतर जीवन के लिए शिक्षा को जरूरी बताकर सभी से अपने बच्चों को शिक्षित करने का आहवान किया।
वॉटर वर्क्स कंपाउंड से शुरू हुई स्कूल चलो अभियान रैली सदर कोतवाली, लोटल चौराहा, नीबू मंडी, गैस चौराहा, सुनगढ़ी थाने होती हुए गांधी स्टेडियम पहुंची। रैली में चल रहे बच्चों व अध्यापकों ने शिक्षा को प्रेरित करने वाले नारे लगाए। स्टेडियम पहुंचने पर डीएम ने अपने संबोधन में जीवन के शिक्षा के महत्व को समझाते हुए शिक्षा का उजियारा चारों ओर फैलाने पर जोर दिया। बीएएस अंबरीश यादव व चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने भी बच्चों को संबोधित किया। रैली में बेवी आदर्श, शिवाजी शिशु निकेतन, हैप्पी चिल्ड्रन, हरगोविंद, न्यू ईरा, शमशुल हसन न्यू मांटेसरी, शहर के सभी प्राथमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर साहूकारा सहित कई स्कूलों के बच्चे थे। इसमें प्रमुख रूप से मदनलाल वर्मा, राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, जावेद अहमद, राजीव कुमार, पवन सिन्हा, रवींद्र, गिरधारीलाल राठौर, सुमन गंगवार, अरविंद शुक्ला, प्यारेलाल, संतोष खरे, गंगाराम, स्वाति, नीरज अरोरा, आफताबुद्दीन, चंद्रसेन शर्मा सहित कई लोग थे।
बीसलपुर। नगर के विभिन्न बेसिक एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सोमवार को बीआरसी से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इसको तहसीलदार नन्हेंलाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीईओ उमेश गौतम सहित कई स्कूलों के अध्यापक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बिलसंडा। सोमवार को बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। इसका चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल ने शुभारंभ किया। गॉंधी स्मारक स्कूल से निकल कर मेन रोड होते हुए विद्यालय पहुॅंची। मौके पर वहॉं एबीएसए डीएल राणा, उमेश मिश्रा, मूल शंकर, रामदास, आदर्श त्रिपाठी, गोपेश कुमार, रामसिंह, मोहन स्वरूप, संतोष, सत्यदेव, संजीव कुमार मौजूद थे।