फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The city struggled with traffic jam, vehicles were seen crawling on the roads

Pilibhit News: जाम से जूझा शहर, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

Tue, 03 Jun 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The city struggled with traffic jam, vehicles were seen crawling on the roads
बीसलपुर के पालिका चौराहे पर लगा जाम।       संवाद - फोटो : बरामद बाईकें
पीलीभीत। शाहजी मियां के कुल में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आए। जाम खुलवाने में पुुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अपराह्न दो बजे के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के कुछ हालात सुधर सके।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में स्थित दरगाह हजरत शाहजी मियां के सालाना उर्स में आखिरी दिन कुल हुआ। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से देर शाम रूट डायवर्जन भी किया गया था। ताकि उर्स व शहर में आने वाले लोगों को जाम में न फंसना पड़े, बावजूद इसके जब अकीदतमंद उमड़े तो ट्रैफिक पुलिस की सारी व्यवस्था ही फेल होती नजर आई।
विज्ञापन

शहर के नौगवां चौराहा, नकटादाना चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड से जाने वाला मार्ग, स्टेशन मार्ग, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा आदि इलाकों में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंगते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी भी जाम खुलवाने की जद्दोजहद में लगे रहे। टनकपुर मार्ग पर जिला अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस को कई बार जाम में फंसना पड़ा। इससे मरीजों को भी दिक्कत हुई। दोपहर बाद जाकर शहर के हालात कुछ सुधर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




पालिका चौराहे पर जाम लगने से राहगीर हुए परेशान
बीसलपुर। नगर के पालिका चौराहे पर मंगलवार दोपहर जाम लगने से उधर का यातायात प्रभावित हुआ। पालिका चौराहा वैसे ही काफी संकरा है। इसके अलावा चौराहे के पास के अधिकांश दुकानदारों ने सड़कों के कुछ हिस्सों पर अतिक्रमण कर रखा है। मंगलवार दोपहर इस चौराहे पर दो कारें आ गईं। कारों के आते ही जाम लग गया। जाम में काफी लोग फंस गए। संवाद

बीसलपुर के पालिका चौराहे पर लगा जाम।       संवाद

बीसलपुर के पालिका चौराहे पर लगा जाम।       संवाद- फोटो : बरामद बाईकें

बीसलपुर के पालिका चौराहे पर लगा जाम।       संवाद

बीसलपुर के पालिका चौराहे पर लगा जाम।       संवाद- फोटो : बरामद बाईकें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed