फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The city magistrate's committee will investigate the death of an electricity worker.

Pilibhit News: बिजली कर्मी की मौत के मामले में नगर मजिस्ट्रेट की कमेटी करेगी जांच

Fri, 05 Jun 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The city magistrate's committee will investigate the death of an electricity worker.
पीलीभीत। कलक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत कार्यालय के सामने खंभे पर फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से गिरकर संविदा लाइनमैन विजय राठौर की मौत के मामले में डीएम ने भी जांच कमेटी गठित की है। नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली कमेटी पूरे प्रकरण की जांच कर डीएम को रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी में नगर मजिस्ट्रेट के साथ अधिशासी अभियंता विद्युत और एक एई को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

आशंका यह जताई जा रही है कि जनरेटर का करंट लाइन में आया और उसका करंट लगने के बाद लाइनमैन सिर के बल परिसर में गिरा और उनकी मौत हो गई। इस बीच किसी पर जेनरेटर चालू करने का शक है। इसकी तहकीकात के लिए डीएम ने कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 3़ 59 बजे घटना हुई थी। परिसर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। उसमें मालूम हुआ कि लाइनमैन के गिरने से 14 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। डीएम ने घटना की गंभीरता को लेकर एंबुलेंस सेवा की जिले में मॉनीटरिंग करने वाले जिम्मेदारों को बुलाया और रिस्पांस टाइम बिगड़ने पर जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिम्मेदारों से कहा कि एंबुलेंस को पांच मिनट में पहुंच जाना चाहिए था। इसके बाद डीएम ने कलक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों को भी बुलाकर सख्त निर्देश दिए कि ऐसी घटना में तत्काल मदद करनी चाहिए। कर्मचारी गिर गया तो उसे तत्काल ले जाना चाहिए था। उस वक्त कर्मचारी कम ही कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय में रह होंगे। डीएम ने बताया कि घटना की पूरी सत्यता जानने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी कई बिंदुओं पर जांच करेगी। जांच में जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार की शाम संविदा लाइनमैन विजय राठौर की खंभे पर फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से नीचे गिरकर मौत हो गई थी।

विजय की पत्नी को संविदा पर नौकरी दिलाने के प्रयास होंगे
डीएम ने बताया कि मृ़तक संविदा लाइनमैन विजय राठौर के बेटे को मुख्यमंत्री बाल योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उसमें बच्चे को ढाई हजार रुपये प्रति माह मिलेगा। पत्नी को एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। विजय की पत्नी को संविदा पर नौकरी दिलाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि जीवनयापन में दिक्कत न आए। ऊर्जा निगम की ओर से साढ़े सात लाख रुपये भी दिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed