फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The city is rife with potholes and open drains, posing a constant risk of accidents.

Pilibhit News: शहर में गड्ढों और खुले नालों का जाल, हर पल हादसे का खतरा

Sat, 04 Apr 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The city is rife with potholes and open drains, posing a constant risk of accidents.
सीन - 1फीलखाना में गहरा गड्ढा, डाला पत्थर
पीलीभीत। नगर पालिका क्षेत्र में मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक गड्ढे और खुले नालों का जाल फैला हुआ है। इससे आम लोगों के लिए हर वक्त खतरा बना रहता है। आए दिन राहगीर इनमें गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में सड़कों की हालत बदहाल है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और खुले नाले हादसों को दावत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार क्षेत्रीय सभासद और नगर पालिका में लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति यह है कि लोग खुद ही सावधानी बरतकर इन गड्ढों से बचते हुए गुजर रहे हैं। खासकर रात के समय, जब रोशनी की कमी रहती है, ये गड्ढे और नाले और भी खतरनाक हो जाते हैं। कई लोग इसकी चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन


--------------
सीन - 1
फीलखाना में गहरा गड्ढा, डाला पत्थर
फीलखाना मोहल्ला आबादी का क्षेत्र है। हर समय लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन क्षेत्र के एक गहरे गड्ढे ने लोगों को परेशान कर रखा है। आए दिन बाइक चालक इसमें गिरकर चोटिल होते हैं। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने खुद गड्ढे को भरने के लिए एक पत्थर डाल दिया, लेकिन समस्या ज्यों के त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सीन-2
आधी सड़क पर नाला, चोटिल हो रहे लोग
शहर के मोहल्ला बेनीचौधरी में एक नाले के हालात इतने खराब व डरावने हैं कि इधर से गुजरने वाले बाइक चालक स्पीड हल्की कर निकलते हैं। नाला आधी सड़क तक घिरा हुआ है व कई बार रात के अंधेरे में पैदल गुजरने वाले राहगीर इसमें गिर चुके हैं। कई शिकायतों के बावजूद इस खुले नाले का संज्ञान लेना नगर पालिका उचित नही समझती।


---------
सीन - 3

चौराहे के बीचो-बीच गड्ढा, पानी से भरा
शहर के आवास विकास चौराहे पर कुछ दिनों से पानी की लीकेज होने के चलते एक गहरा गड्ढा हो गया है। कई दिनों से चौराहे से निकलने वाले राहगीर गड्ढे में भरे पानी व गहरा होने के चलते बचकर निकल रहे हैं। वहीं, यशवंतरी मंदिर आने वाले नियमित भक्तों के लिए भी यह गड्ढा नियमित सता रहा है। हालांकि अभी तक नगर पालिका ने चौराहे के गड्ढे का संज्ञान नही लिया है।

-------
लोग में गुस्सा
मोहल्ले के गड्ढे को भरने के लिए खुद ही पत्थर डाला, लेकिन गहरा होने के चलते यह अब और भी खतरनाक हो गया कोई संज्ञान नही लेना चाहता। - मुशीर अहमद
--
मोहल्ले के खुले नाले ने कई बार लोगों को चोटिल किया। बरसात में लोगों के घरों में तक पानी आ जाता है। दिक्कतें होती हैं।
- परवेज
------------

शहर में हाल ही में चिह्नित करते हुए कुछ गड्ढे बंद कराए गए। कुछ छूट गए हैं। उसको भी जल्द बंद करा लिया जाएगा। - संजीव कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed