फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Chargesheet to Shri Ganesh College Manager Shrikant

गन्ना कॉलेज के प्रबंधक श्रीकांत को दी चार्जशीट

Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
भर्ती में गड़बड़ी एवं वित्तीय अनियमितता पर डीसीओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पूरनपुर गन्ना समिति के चेयरमैन एवं गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीकांत सिंह को डीसीओ ने चार्जशीट दी है। वित्तीय अनियमितता एवं मनमाने ढंग से भर्ती करने सहित कई आरोपों में दी गई चार्जशीट में 15 दिन के अंदर साक्ष्यों सहित जवाब मांगा गया है।

पूरनपुर स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय की स्थापना पूरनपुर गन्ना समिति से संबद्ध किसानों की कटौती से लगभग 25 वर्ष कराई गई थी। इसमें गन्ना समिति के चेयरमैन को महाविद्यालय का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में श्रीकांत सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक है। इससे पूर्व में भी वह कई बार प्रबंधक रहे हैं। पिछले दिनों कॉलेज में हुई गड़बड़ियों को संज्ञान में लेकर डीसीओ ने पहले प्राचार्य को पद से हटा दिया था। इसके बाद चल रही जांच में महाविद्यालय में कई अनियमितताएं प्रकाश में आई हैं। जिसके प्रबंधक जिम्मेदार हैं। इस पर डीसीओ राजेश्वर यादव ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीकांत सिंह के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। डीसीओ द्वारा जारी चार्जशीट में महाविद्यालय में नियम विरुद्ध मनमाने तरीके से विभिन्न पदों पर नियुक्ति करने, महाविद्यालय के लिए बिना किसी टेंडर या कोटेशन से 2.05 हजार का फर्नीचर क्रय करने, त्रैमासिक बैठक न बुलाकर पांच वर्ष में मात्र तीन बैठकें करने और प्रबंधक होते हुए भी शिक्षा समिति की बैठकों में पास प्रस्तावों पर क्रियान्वयन न कराकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करने के आरोप हैं। डीसीओ ने प्रबंधक से इन आरोपों का 15 दिन के अंदर साक्ष्यों सहित जवाब मांगा है। ऐसा करने पर आरोप स्वीकार होना मानकर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।  
विज्ञापन


महाविद्यालय में प्रबंधक के स्तर से कई गड़बड़ियां प्रकाश में आई हैं। इसके चलते उन्हें चार्जशीट देकर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। 
राजेश्वर यादव, डीसीओ 

डीसीओ को चार्जशीट जारी करने का कोई अधिकार नहीं है। फिलहाल में बाहर हूं। चार्जशीट देखने के बाद ही जवाब दिया जा सकेगा। 
श्रीकांत सिंह, प्रबंधक, गन्ना महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed