{"_id":"689b8ff75516b91bcd0cdac7","slug":"the-cause-of-the-young-mans-death-could-not-be-ascertained-even-from-the-postmortem-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141722-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पोस्टमाॅर्टम से भी स्पष्ट नहीं हो सका युवक की मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पोस्टमाॅर्टम से भी स्पष्ट नहीं हो सका युवक की मौत का कारण
Wed, 13 Aug 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव नदहा ताल्लुके गजरौला के रामकिशोर (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में नहीं हो सका है। ऐसे में मृतक का बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई रामेश्वर की ओर से गांव निवासी अनुज, राहुल, राजन और उनके पिता महेश के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गलियां देने, धमकाने और जहर देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव नदहा ताल्लुके गजरौला के रामकिशोर की सोमवार को संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन ने गांव निवासी अनुज, राजन, राहुल पर ताश खेलने के दौरान विवाद पर रामकिशोर को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर पिटाई करने और शाम को घर से बुलाकर शराब में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था।
मृतक के भाई रामेश्वर ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ प्रतीक दहिया, कोतवाल सतेंद्र सिंह ने टीम के साथ गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया।
विज्ञापन
कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि रामकिशोर की मौत का राज उसकी पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में भी नहीं खुल सका। उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की ओर से शक के आधार पर गांव के अनुज, राजन, राहुल और राजन के पिता महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना को लेकर जांच कराई जा रही है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।