{"_id":"69ac6ffecfdb2fda440f86da","slug":"the-burden-on-the-kitchen-has-increased-by-rs-60-and-the-domestic-cylinder-now-costs-rs-930-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-155030-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किचन पर बढ़ा 60 रुपये का बोझ, घरेलू सिलिंडर अब 930 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किचन पर बढ़ा 60 रुपये का बोझ, घरेलू सिलिंडर अब 930 का
Sun, 08 Mar 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
शिवकुमार।
पीलीभीत। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब लोगों के घरों में किचन तक आ पहुंचा है। शनिवार से घरेलू गैस पर 60 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। वहीं, नए नियमों के अनुसार अब एक घर में एक माह में सिर्फ एक ही सिलिंडर दिया जाएगा।
शहर से सटे इलाके में करीब छह गैस एजेंसियां हैं। शनिवार को शहर में 14.200 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर पर 60 रुपये तक दाम बढ़ गए। इससे लोगों को गैस सिलिंडर 930 रुपये में मिला। इससे पहले यही सिलिंडर 870 रुपये की दर से मिलता था। आम लोगों को गैस सिलिंडर पर दाम बढ़ने से दिक्कतें बढ़ गई। वहीं कई ऐसे परिवार है जहां परिवार के सदस्यों की संख्या ज्यादा होने से घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग अधिक होता है, लेकिन नए नियमों में अब 21-25 दिन पहले बुकिंग बंद होने के चलते उनको गैस सिलिंडर नहीं मिलने की चिंता सताने लगी हैं। कई लोगों ने अपनी निजी गैस एजेंसियों पर जाकर नए नियमों को लेकर जानकारी भी ली। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडर की तो कुछ एजेंसियों पर बुकिंग तक नहीं ली गई।
000
फोटो:32
गैस का दाम बढ़ने से आम व्यक्ति पर खर्चे का बोझ बढ़ गया है। अभी दिक्कतें रहेंगी। - शिव कुमार
000
फोटो:33
गैस के दाम बिना सूचना के बढ़ने से लोगों को दिक्कतें होंगी। समय रहते इसमें सुधार आ जाना चाहिए। - राधे लोधी