{"_id":"682a1192591f1a2eb9094540","slug":"the-body-of-an-old-man-was-found-in-the-dried-amrit-sarovar-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136133-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सूखे अमृत सरोवर में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सूखे अमृत सरोवर में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र में वृद्ध की मौत के मामले में जानकारी करती पुलिस। स्रोत ग्रामीण
बरखेड़ा। गांव के बाहर सूखे तालाब में वृद्ध का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के गले और पैरों में चोट के निशान मिले हैं। गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना बरखेड़ा क्षेत्र के मुसरहा गांव की है। गांव निवासी नरायन लाल (70) के दो पुत्र हैं। दोनाें रुद्रपुर में रहकर काम करते हैं। रविवार सुबह नारायन लाल का शव गांव के बाहर सूखे पड़े अमृत सरोवर में पड़ा मिला। पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी आ गए।
परिजनों के अनुसार, मृतक के शरीर पर घसीटने और पैरों में चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की। उधर, गांव निवासी रामेश्वर दयाल ने बताया कि शनिवार रात को वह नरायन लाल के साथ उनके खेत पर बने कमरे में बैठे थे। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति से मोबाइल को लेकर झगड़े के बाद उनकी हाथापाई भी हुई थी।
विज्ञापन
बचाव में उसकी नाक पर भी चोट आई थी। इसके बाद वह घर चले गए थे। रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नरायन लाल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दोनों पुत्राें को सूचना दे दी गई है।
प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता लग सकेगी। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।