{"_id":"66a3928613da11872b0b9101","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-a-room-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120026-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृतक लालता प्रसाद।
गजरौला/पीलीभीत। गांव बंजरिया में शुक्रवार सुबह घर के कमरे में युवक का शव लटकता मिला। गले में पतली रस्सी का फंदा लगा था। सूचना के बाद सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिवार वालों का कहना है कि एक दिन पूर्व किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी।
गजरौला कला क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी हरी शंकर ने बताया कि वह लंबे समय से रुद्रपुर में रह रहा है। उसका भाई लालता प्रसाद (35) पुत्र हरीराम अपनी पत्नी और दो बच्चों के गांव में स्थित दूसरे घर में रहता था।
शुक्रवार सुबह भतीजा भाई के घर पहुंचा तो कमरे में फंदे से उसका शव लटक रहा था। जानकारी के बाद परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। भाई का कहना है कि बृहस्पतिवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी बच्चों को साथ लेकर रम्पुरा फकीरे गांव स्थित अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
हरीशंकर के अनुसार फंदा पतली रस्सी से लगाया गया था। कलाइयों पर रस्सी के निशान थे। कमरे में बीड़ी पड़ी थी, जबकि भाई बीड़ी नहीं पीता था। जानकारी के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की एक पुत्री व पुत्र हैं। पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। मां दूसरे घर में रहती है।