{"_id":"6a038e6fc6a9729cc802bd7e","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-his-feet-were-found-on-the-ground-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-159311-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जमीन पर टिके मिले पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जमीन पर टिके मिले पैर
विज्ञापन
मृतक प्रदीप फाइल फ़ोटो
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर मुगल और खमरिया पंडरी के बीच मंगलवार सुबह युवक का शव पेड़ की टहनी पर फंदे से लटका मिला। युवक के पैर जमीन से टिके थे। इस कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन, 120 रुपये और एक रुमाल, ईयर फोन लीड मिली। फोन पर आई कॉल्स के जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिससे मृतक की पहचान गांव शाहगढ़ निवासी प्रदीप कुमार प्रजापति (25) के रूप में हुई। मृतक प्रदीप के गांव कटकवारा निवासी मामा अर्पित कुमार ने फोन पर शिनाख्त की।
प्रदीप के पिता जमुना प्रसाद ने बताया कि प्रदीप नौ मई को घर से पीलीभीत मजदूरी करने की बात कहकर निकला था। घर से किराये के लिए रुपये लेकर आया था।
बताते हैं कि सुबह किसान खेतों में काम करने पहुंचे तो उन्होंने सिरसा के पेड़ से युवक का शव लटका देखा था। मृतक के गले में उसकी ही शर्ट का फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन शव के पैर जमीन पर टिके होने जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद