फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a young man was found hanging from a Pakkad tree under suspicious circumstances

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में पाकड़ के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 15 Jun 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a Pakkad tree under suspicious circumstances
अमरिया क्षेत्र के गांव बिलासपुर में घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ । संवाद
अमरिया। बिलासपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्कूल के पास पाकड़ के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी बाबूराम के बेटे सुनील (26) मजदूरी करते थे। उनकी शादी एक साल पूर्व बरेली के थाना नवाबगंज के गांव बीजामऊ निवासी युवती से हुई थी। दंपती के बीच अनबन होने के कारण बृहस्पतिवार शाम सुनील घर से चले गए। देर रात तक जब वह वापस नहीं आए तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चों ने स्कूल के पास पाकड़ के पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। गांव में चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद सुनील ने आत्महत्या की है। हालांकि, परिजनों ने देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।

अमरिया क्षेत्र के गांव बिलासपुर में घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ । संवाद

अमरिया क्षेत्र के गांव बिलासपुर में घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed