फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the room

Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 25 Jul 2024 05:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the room
ग्राम पिपरिया मंडन में मृतक के घर पर रोते बिलखते परिजन व मौजूद लोग।संवाद
बरखेड़ा। गांव पिपरिया मंडन में बुधवार सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे में ही फंदे से लटका मिला। घर पहुंचने पर बहन को घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फाेरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी मोनू (25) पुत्र नीलांबर मजदूरी करते थे। मंगलवार रात वह घर पर अकेले थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ दूरी पर रह रही बहन सोनी खाने के लिए पूछने को भाई के घर आई। कमरे में पहुंचने पर उन्हें भाई का शव फंदे से लटकता मिला। उन्होंने जानकारी अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन

बहन का कहना है कि माता-पिता की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले भाई की शादी हुई थी। विवाद के बाद भाभी मायके में ही रह रही हैं। बताया कि मंगलवार रात मोनू खाना खाने उनके घर नहीं पहुंचे थे। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

ग्राम पिपरिया मंडन में मृतक के घर पर रोते बिलखते परिजन व मौजूद लोग।संवाद

ग्राम पिपरिया मंडन में मृतक के घर पर रोते बिलखते परिजन व मौजूद लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed