फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a middle-aged man was found floating in a pond

Pilibhit News: तालाब में उतराता मिला अधेड़ का शव

Mon, 16 Sep 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
The body of a middle-aged man was found floating in a pond
पीलीभीत। घर से निकले अधेड़ का तालाब में शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी शाकिर अली (58) पुत्र सैयद मुस्लिम शनिवार को घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह शहर के रामलीला मार्ग पर स्थित तालाब में उनका शव उतराता मिला।

सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर जांच की। प्रारंभिक जांच में अधेड़ के पानी में डूबने से मौत होने की बात सामने आ रही है। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed