फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a disabled man was found hanging from a tree in the courtyard of his house.

Pilibhit News: घर के आंगन में पेड़ पर फंदे से लटका मिला दिव्यांग का शव

Sat, 21 Feb 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The body of a disabled man was found hanging from a tree in the courtyard of his house.
घुंघचाई क्षेत्र के गांव डूंडा कॉलोनी में जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : 1
घुंघचाई। गांव डूंडा निवासी दिव्यांग हरिश्चंद्र (30) का शव संदिग्ध हालात में घर के आंगन में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। घटना के बारे में परिजन के साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली गई। वहीं, ग्रामीणों ने हैरानी जताई है कि वह दिव्यांग होने के बावजूद फंदे पर कैसे लटक गया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव डूंडा निवासी हरिश्चंद्र (30) दिव्यांग था। वह अपने परिवार से अलग दूसरे घर में रहता था। हरिश्चंद्र का एक भाई आजीविका चलाने के लिए ईंट-भट्ठे पर काम करने गोरखपुर गया है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोसियों ने दिव्यांग का शव उसी के घर के आंगन में लगे पेड़ पर फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजन को दी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की सूचना पाकर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन भाइयों में सबसे छोटा था हरिश्चंद्र
मृतक हरिश्चंद्र की शादी नही हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई राजेंद्र भी पैरों से दिव्यांग है। वह जैसे-तैसे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। मृतक का दूसरा भाई बाबूराम परिवार की आजीविका चलाने के लिए गोरखपुर ईंट-भट्टे पर काम करने गया हुआ है। दिव्यांग होने के बावजूद मृतक पेड़ पर फंदे तक कैसे पहुंचा। गांव में इसकी चर्चा जोरों पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed