फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bodies of sister-in-law and sister-in-law were cremated together

Pilibhit News: देवरानी-जेठानी के शवों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 22 Apr 2024 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
The bodies of sister-in-law and sister-in-law were cremated together
बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में गमगीन में बैठे मृतक के परिजन । संवाद
बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर रविवार को हुए हादसे में गई थी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुईं देवरानी और जेठानी का सोमवार को एक साथ अलग-अलग चिताओं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी चंद्रकली और उनकी जेठानी उमेदी देवी की रविवार दोपहर पीलीभीत मार्ग पर पतरासा और नवादा महेश के बीच हुए हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे में चंद्रकली का पुत्र गंगादीन भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिए। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शाम के समय गमगीन माहौल में दोनों महिलाओं के शवों का एक साथ अलग-अलग चिताओं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस हादसे से चंद्रकली के पति संतराम, पुत्र राकेश, कालीचरण, लटूरी लाल, पुत्री लड़ैता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उमेदी देवी के पति रोशन लाल, पुत्र महेंद्र, रामगोपाल, हरस्वरूप, पुत्री गंगा देवी और मंजू देवी भी मां को याद कर बिलख रहीं थीं। पास-पड़ोसी और संबंधियों ने रोते-बिलखते परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed