फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   the blueprint of development was drawn in the meeting

क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने विकास का खाका खींचा

Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
the blueprint of development was drawn in the meeting
ब्लॉक क्षेत्र पंचायत की बैठक में जानकारी देते हुए एडीओ आईएसबी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा। विकास खंड के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक क्षेत्र के विकास का खाका खींचा गया। पचास लाख की लागत से नए कार्य प्रस्तावित किए गए। छुट्टा पशुओं की समस्या प्रमुखता से उठी।
विज्ञापन

सबसे पहले डॉ. श्रीराम ने कोविड नियमों के बारे में बताया साथ ही तीसरी लहर से बचने के उपाय के लिए जागरूकता ही हथियार बताया है। पशुपालन विभाग से डॉ. जगदेव सिंह ने पशुधन बीमा योजना एवं पशुओं में होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी दी। उसी दौरान हाल में मौजूद कई लोगों ने छुट्टा घूम रहे पशुओं की समस्या रखी। एडीओ आईएसबी बीके शर्मा ने समूहों के बारे में बताया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मृदुला ने बच्चों को बंटने वाले पोषाहार के बारे में बताया। अंत में पुरानी हुई बैठक के कार्यो के बारे में पढ़ा गया। नए प्रस्तावित कार्यों को लोगों के समक्ष बताया गया। बैठक में 50 लाख की लागत के नए कार्य प्रस्तावित किए गए। बैठक में विद्युत विभाग से कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस दौरान महीप सिंह चंदेल, प्रकाश शर्मा, सचिन गंगवार, बृजेश मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed