फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The arrival of paddy increased in the market as the festival ended

Pilibhit News: त्योहार समाप्त होते मंडी में बढ़ी धान की आवक

Tue, 05 Nov 2024 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
The arrival of paddy increased in the market as the festival ended
पीलीभीत मंडी समिति में होती धान खरीद।संवाद
पीलीभीत। दिवाली लेकर हुए अवकाश के कारण धान खरीद भी बंद चल रही थी। साथ ही त्योहारों को लेकर किसान भी घर पर ही रहे। त्योहार समाप्त होते ही सोमवार को मंडी में धान की अचानक से आवक बढ़ गई। पूरे दिन करीब सात हजार क्विंटल धान की आवक हुई। सरकारी क्रय केंद्रों पर 1012 एमटी की खरीद हुई।
विज्ञापन

जिले में पहली अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। जिले में 143 क्रय केंद्र खोले गए। धान खरीद जिले में रफ्तार पकड़ रही थी। इसके बाद दीपावली, भाई दूज का त्योहार होने के कारण छुट्टी हो गई। इससे खरीद बंद कर दी गई।
विज्ञापन

त्योहार समाप्त होने के बाद सोमवार को जब मंडी में किसान अपना धान लेकर आए तो काफी रौनक रही। मंडी प्रशासन की ओर से धान की नीलामी कराई गई। इसमें अधिकतम बोली 1975 रुपये रही। बोली 1955 से शुरू की गई। मंडी में सोमवार को ही सात हजार क्विंटल धान की आवक हुई। वहीं सरकारी क्रय केंद्रों पर सोमवार को 1012 एमटी धान की खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया सोमवार को सभी क्रय केंद्रोें पर 1012 एमटी धान की खरीद हुई है। अब तक जिले में 80 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। यह 3.50 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed