{"_id":"66f31cbec459331c8908e6d6","slug":"the-allegations-against-the-pradhans-will-be-investigated-dm-has-nominated-the-officers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-122958-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रधानों पर लगे आरोपों की होगी जांच, डीएम ने नामित किए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रधानों पर लगे आरोपों की होगी जांच, डीएम ने नामित किए अधिकारी
विज्ञापन
पीलीभीत। शपथपत्र के साथ की गई प्रधानों की शिकायत की अब डीएम के स्तर से जांच कराई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को नामित किया है। सभी को तय समय में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम पंचायताें में विकास के नाम पर सरकारी धनराशि के दुरुपयोेग को लेकर शिकायतें होती रहती है। ग्रामीण अब शपथपत्र के साथ शिकायत कर रहे हैं। इन शिकायतों पर अब सीधे तौर पर डीएम अपने स्तर से जांच करवा रहे हैं। इसमें अब प्रधानों पर जांच के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।
हाल फिलहाल में ग्रामीणों की ओर से की गई शिकायत के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जांच के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को नामित किया है। इसमें मरौरी ब्लॉक के गांव बिठौरा के प्रधान की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी और सहायक अभियंता जलनिगम, बीसलपुर ब्लॉक के गांव अर्जुनपुर के प्रधान की जांच के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी और सहायक अभियंता लघु सिंचाई, बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मधवापुर के प्रधान की जांच के लिए अपर मुख्य अधिकारी और सहायक अभियंता बाढ़ खंड, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव अलियापुर के लिए परियोजनाधिकारी ग्राम्य विकास और मंडी समिति के निर्माण खंड को नामित किया है। सभी जांच अधिकारियों को जल्द ही रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।