फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The afternoon was humid, but the evening brought relief due to cloud cover

Pilibhit News: दोपहर तक उमस से उबले, शाम को बादल छाने से मिली राहत

Tue, 03 Jun 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 03 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The afternoon was humid, but the evening brought relief due to cloud cover
पीलीभीत। गर्मी के सितम के बीच सोमवार शाम अचानक बदले मौसम से लोगों को राहत मिली। वहीं, सुबह से दोपहर तक धूप और उमस से लोग बेहाल दिखे। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर है। तापमान में भी लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। सोमवार को भी सुबह से धूप छाई रही। दोपहर में धूप की तेजी और उमस भरी गर्मी से लोग अधिक परेशान हुए। बचाव के लिए घरों में दुबक गए। दिन में सड़कों पर भी सन्नाटा रहा। शाम पांच बजे के बाद मौसम बदला। बादल छाने के साथ तेज हवा चली। ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। इससे लोग घरों से बाहर निकले। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 37.9 व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed