फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The administration closed the road by erecting a wall, villagers demanded to open it

Pilibhit News: प्रशासन ने दीवार खड़ी कर बंद कराया मार्ग, ग्रामीणों ने की खुलवाने की मांग

Mon, 26 Feb 2024 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The administration closed the road by erecting a wall, villagers demanded to open it
कलेक्ट्रेट परिसर की आफीरसर कॉलेानी के पास बनाई जा रही दीवार । संवा
दो दिन पहले ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में कराए जा रहे निर्माण कार्य को करा दिया था बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा को लेकर बनाई जा रही दीवार का निर्माण पूरा हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों के निकलने का अस्थायी रास्ता बंद हो गया है, उन्होंने इसे खुलवाने की मांग की है।
कलक्ट्रेट परिसर में आफीसर्स कॉलोनी के पीछे से चंदोई, दहगला सहित कई गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। दीवार न होने से लोग आसानी से आ-जा रहे थे। कुछ दिन पहले सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने दीवार बनवाने का काम शुरु किया। जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो शनिवार को तमाम लोगों ने मौके पर जाकर काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने मौके पर जाकर काम को शुरू कराया। अब दीवार का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। सोमवार को फिर ग्रामीण एकत्र हुए और डीएम को संबोधित पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय कुमार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि इस रास्ता से कई गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। यदि रास्ता बंद होता है तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि दीवार को उठाना जरूरी है तो पास में ही कहीं से निकलने की सुविधा दी जाए।

पत्र देने वालों में अंग्रेज सिंह, करनदीप सिंह, दया सिंह, धर्मेंद्र सिंह, छोटेलाल, हरवंश, हेमराज, छोटेलाल, सुभाष, सिमरन, महल सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed