{"_id":"687beb0fcab36c8b9b03e59d","slug":"the-accused-who-fled-after-killing-banned-animals-were-caught-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-140031-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर भागने वाले आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर भागने वाले आरोपियों को दबोचा
Sun, 20 Jul 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। नहर किनारे प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने के मामले में पुलिस ने भागे चल रहे दो गोतस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से कारतूस व तमंचों के अलावा पशु काटने के उपकरण बरामद किए। घुंघचाई थाना क्षेत्र के माधोपुर पुल के पास तस्करों ने झाड़ियों में 16 जुलाई को प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर दी थी। जानकारी लगने के बाद गोरक्षा प्रमुख शिवम भदोरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस ने गोरक्षा प्रमुख राष्ट्रीय बजरंग दल के शिवम भदौरिया की ओर से अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी व घुंघचाई सहित तीन टीमें गठित की थी। 17 जुलाई को पुलिस ने आरोपी शानू उर्फ सागर निवासी पूरनपुर लाइनपार को जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी भागे चल रहे थे। शनिवार को सूचना पर घुंघचाई पुलिस ने मदारपुर मोड़ के पास फुरकान पुत्र ईशाक निवासी मोहल्ला लाइनपार पूरनपुर व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुरकला निवासी कामिल उर्फ मुरादी पुत्र गट्टा को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में गोकशी की घटना करना कबूल किया है।
पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से पशु काटने के उपकरण, 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपियों पर पूरनपुर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि गोकशी के मामले में भागे चल रहे दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।