फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The accused threatened him while sitting in the car and robbed him of Rs 66,000

Pilibhit News: कार में बैठकर आरोपियों ने धमकाया, 66 हजार हड़पे

Tue, 25 Feb 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 25 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The accused threatened him while sitting in the car and robbed him of Rs 66,000
पीलीभीत। आरोपियों ने आयुर्वेदिक दवा व्यापारी को कार में बैठाकर डराया और क्यूआर कोड से 51,500 हजार रुपये समेत 66,500 रुपये ले लिए। इसके बाद शाहजहांपुर क्षेत्र में लेकर उसे उतार दिया। जान से मारने की धमकी दी। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के सुनौरा मुरारपुर गांव निवासी विक्रम सिंह ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर मेंं बताया कि वह आयुर्वेदिक दवाइयों के बरेली और पीलीभीत में शिविर लगाते हैं। 18 फरवरी को शाम करीब छह बजे वह अमरिया क्षेत्र में शिविर लगाकर शहर के स्टेशन मार्ग पर स्थित पायल डोरमेट्री पर पहुंचे और गाड़ी खड़ी की।
विज्ञापन

इस दौरान एक व्यक्ति गाड़ी में आकर बैठ गया और बातों में बहकाने की कोशिश करने लगा। कुछ ही देर में दो अन्य लोग भी पीछे से आकर गाड़ी में बैठे और उसे विश्वास में लेकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि गाड़ी में पहले से ही तीन अन्य लोग भी बैठे थे। कुल छह लोग थे। इसके बाद आरोपी रास्ते में गुमराह कर उससे रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने अपने बहनोई मंजीत सिंह से अपने खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद कुल 51,500 रुपये आरोपियों में से एक के क्यूआर कोड से ट्रांसफर कर दिए। 15 हजार रुपये नकद दे दिए। शाहजहांपुर के जलालाबाद मार्ग पर पहुंचने पर आरोपियों ने अपनी स्कार्पियो से उतार दिया। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed