फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   teran

पैसेंजर बंद करके डेमो ट्रेन में भूसे की तरह पूर्णागिरि यात्रियों को ठूंस रहा रेलवे

Sat, 14 Mar 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
teran
पीलीभीत। होली बीतते ही मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरेली, पीलीभीत और टनकपुर होते हुए पूर्णागिरि पहुंचते हैं। हर साल इसके लिए बरेली से मेला स्पेशल ट्रेन चलती है। मगर, इस बार रेलवे ने सुबह की 15 डिब्बों वाली पैसेंजर ट्रेन बंद करके आठ डिब्बों वाली डेमू ट्रेन चलाई है। उसमें भूसे की तरह घुसने से श्रद्धालु परेशानियों भरा सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दो महीने पहले तक बरेली से सुबह 7:10 बजे रवाना होकर पैसेंजर ट्रेन पीलीभीत तक नौ बजे पहुंचती थी। टनकपुर जाने वाले यात्रियों को पीलीभीत जंक्शन से दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। होली से पहले रेलवे ने 15 डिब्बों वाली पैसेंजर ट्रेन बंद करके उसकी जगह पर आठ डिब्बों वाली डेमू ट्रेन चला दी। सुबह जो ट्रेन बरेली के सिटी और इज्जतनगर स्टेशन से पीलीभीत होते हुए टनकपुर तक जाती है, वही डेमू ट्रेन रात में 9 बजकर 35 मिनट पर पीलीभीत जंक्शन से बरेली के लिए रवाना होती है। पूर्णागिरि मेला शुरू होने के बाद रेलवे की यात्री संख्या पांच से छह गुनी बढ़ चुकी है। डेमू ट्रेन में सुबह और रात में यात्री भूसे की तरह सफर कर रहे हैं। इनमें तमाम यात्री तो ट्रेन में लटककर चलते हैं। ऐसे में दुर्घटना का डर बना रहता है। हाल ही में नवाबगंज में एक युवक ट्रेन में लटकने पर कट गया था।
विज्ञापन

डेमू के अलावा बरेली सिटी से सुबह 11:05 बजे पैसेंजर ट्रेन पीलीभीत होते हुए टनकपुर तक चलती है। उसमें भी यात्रियों की भारी भीड़ हो रही है। इनके अलावा इज्जतनगर स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस अपराह्न 1:05 बजे, बरेली एक्सप्रेस अपराह्न 2:01 बजे, पैसेंजर अपराह्न 2:52 बजे और अगली डेमू ट्रेन शाम 6:22 बजे और आखिरी पैसेंजर ट्रेन 9:47 बजे पीलीभीत और टनकपुर जाने के लिए मिलती है। मां पूर्णागिरि के दर्शनार्थी अधिकांशत: सिटी स्टेशन पर सुबह 7:10 बजे वाली डेमू ट्रेन से ही चलते हैं। वहीं टनकपुर से आने वाले श्रद्धालु भी पीलीभीत जंक्शन पर रात 9:35 बजे वाली डेमू ट्रेन से बरेली जाना पसंद करते हैं। इसके चलते बरेली सिटी में सुबह पहली और पीलीभीत जंक्शन पर रात की आखिरी डेमो ट्रेन में भारी भीड़ हो रही है। जीआरपी स्टाफ भी भारी भीड़ में हादसे की आशंका से परेशान है। किसी की जेब कट सकती है तो किसी का मोबाइल फोन चोरी होने का डर रहता है क्योंकि डेमू ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेनों में भी जेब कतरे और चोर उचक्के भी चलने लगे हैं। जंक्शन पर शौचालय और टॉयलेट न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही ट्रेन का संचालन बंद किया गया है। यदि डेमू ट्रेन में क्षमता से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं तो उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद सर्वे कराया जाएगा। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल

मेला स्पेशल ट्रेन संचालन का भेजा प्रस्ताव
पीलीभीत। उत्तराखंड के चंपावत स्थित मां पूर्णागिरि मेला 11 मार्च से शुरू हो चुका है। मां पूर्णागिरी धाम जाने वाले अधिकांश यात्री पीलीभीत होकर ही पहुंचते हैं। मेले की शुरूआत होते ही टनकपुर रूट पर करीब एक हजार से अधिक यात्री बढ़े हैं। आने वाले समय में मेलार्थियों की संख्या में और भी इजाफा होगा। इसको लेकर पीलीभीत जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने मेलार्थियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर स्थानीय सीनियर डीसीएम को मेला स्पेशल ट्रेन संचालन का प्रस्ताव भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed