फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tendua terror

उत्तराखंड और बहेड़ी पहुंचे तेंदुए..वनकर्मी हाथियों की खोज में

Sat, 19 Sep 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
tendua terror
पीलीभीत। अमरिया में चलाए गए ‘ऑपरेशन तेंदुआ’ में 25 दिन बाद भी वन महकमे को तेंदुओं को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। वनकर्मियों के मुताबिक दोनों तेंदुओं की लोकेशन अब अमरिया में नहीं हैं। माना जा रहा है कि ये दोनों तेंदुए उत्तराखंड और बहेड़ी क्षेत्र में चले गए हैं।
विज्ञापन

अमरिया तहसील के गांवों में पिछले तीन माह से तेंदुओं का आतंक है। तेंदुओं के लगातार बढ़ते हमलों के चलते वन एवं वन्यजीव प्रभाग ने अमरिया क्षेत्र में 25 अगस्त से ‘ऑपरेशन तेंदुआ’ शुरू किया था। इसके तहत क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए। इसी बीच अमरिया क्षेत्र में एक और तेंदुआ आ धमका और तुमड़िया गांव में तड़के उसने एक महिला पर हमला बोल दिया था। हालांकि हमले में महिला मामूली रुप से ही जख्मी हुई थी।
विज्ञापन

मूसाकोनी में तेंदुआ पहुंचने के बाद टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन ने दो पिंजरों के स्थानों को बदलवा दिया था। ताकि तेंदुए को जल्द पकड़ा जा सके। फिलहाल अभियान शुरू हुए 25 दिन बीत चुके है मगर तेंदुआ वन महकमे के हाथ नहीं लग सका है। पिछले तीन दिन से दोनों तेंदुओं की कोई लोकेशन अमरिया में नहीं मिली है। वनकर्मियों ने तेंदुओं के उत्तराखंड और बहेड़ी क्षेत्र में होने की संभावना जताई है। इधर वनकर्मी तेंदुओं को छोड़कर नेपाली हाथियों की आमद के मद्देनजर गश्त में जुटे हैं। तब तक तेंदुआ किसी पर हमला कर जान माल का नुकसान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगाए गए हैं। पिछले कुछ दिन से तेंदुए की कोई लोकेशन अमरिया में नहीं मिली है। संभवत: तेंदुए उत्तराखंड में निकल गया होगा। - संजीव कुमार, डीएफओ, वन एवं वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed